कुआं खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, मिटटी धंसने से 4 लोग दबे

2 Min Read
कुआं खुदाई के दौरान बड़ा हादसा, कूप धंसने से 4 लोग दबे
Spread the love

Lohardaga: झारखण्ड के लोहरदगा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया. सेन्हा थाना क्षेत्र में मिट्टी धंसने से चार मजदूर जमीन के अंदर दब गये. जानकारी के मुताबिक वे चितरी अंबाटोली गांव में कुआं खोद रहे थे. घटना के बाद जेसीबी से मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालने का कार्य जारी है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक लोगों को निकालने में कोई सफलता नहीं मिल पाई है. घटना के बाद प्रशिक्षु एसपी सह थाना प्रभारी वेदांत शंकर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली.

असलम अंसारी के बच्चे भी कुएं में दबे

जानकारी के अनुसार असलम अंसारी को मनरेगा के तहत कुआं निर्माण की योजना मिली थी. लगभग 35 फीट गहरा कुआं बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे. कुएं में करीब 10 फीट ईंट की दीवारें जोड़ी गई थीं. इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई, जिससे उसमें काम कर रहे चार लोग दब गए. बताया जा रहा है कि असलम अंसारी का बेटा और बेटी भी कुएं में दबे हुए हैं. जबकि कुआं निर्माण में लगे मिस्त्री कैरो प्रखंड के गाराडीह गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. असलम के बेटे का नाम अमन अंसारी और बेटी का नाम शबनम खातून बताया जा रहा है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *