LATEST NEWSTECHNOLOGY

7200mAh बैटरी वाला iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Spread the love

स्मार्टफोन कंपनी iQOO ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन iQOO Z11x 5G लॉन्च कर दिया है. यह फोन पिछले साल अप्रैल में आए iQOO Z10x का अपग्रेड वर्जन है. नए मॉडल में कंपनी ने बैटरी, प्रोसेसर और खास तौर पर फ्रंट कैमरा में बड़ा सुधार किया है. पहले जहां सेल्फी कैमरा 8 मेगापिक्सल का था, वहीं अब इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट और दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

बड़ी और स्मूथ डिस्प्ले

iQOO Z11x 5G में 6.76-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूथ महसूस होती है. इसके अलावा डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकती है.

दमदार प्रोसेसर और स्टोरेज

फोन में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के साथ गेमिंग के लिए भी बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करता है. स्मार्टफोन में 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है, जिससे ऐप्स तेजी से खुलते हैं और फोन की स्पीड भी बेहतर रहती है.

कैमरा में क्या है खास?

कैमरे कि बात करें, तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी कैमरा शामिल है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. खास बात यह है कि फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं.

7200mAh की बड़ी बैटरी

iQOO Z11x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh की पावरफुल बैटरी है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है. इसे जल्दी चार्ज करने के लिए फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है.

सॉफ्टवेयर और अन्य फीचर्स

यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है. कंपनी का कहना है कि फोन को 2 साल तक Android अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे. इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट, IP68 और IP69+ रेटिंग (पानी और धूल से सुरक्षा) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

iQOO Z11x 5G की कीमत

भारत में iQOO Z11x 5G तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है:

  • 6GB + 128GB – ₹18,999
  • 8GB + 128GB – ₹20,999
  • 8GB + 256GB – ₹22,999

कंपनी Axis Bank और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹2000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दे रही है.

कब और कहां से खरीद पाएंगे

iQOO Z11x 5G की बिक्री भारत में 16 मार्च से Amazon पर शुरू होगी. यह स्मार्टफोन दो रंगों Prismatic Green और Titan Black में उपलब्ध होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *