Mahindra & Mahindra ने अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV XEV 9e का खास वर्जन Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition भारत में लॉन्च कर दिया है. यह स्पेशल एडिशन उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो इलेक्ट्रिक पावर के साथ प्रीमियम लग्जरी और एडवांस टेक्नोलॉजी का एक्सपीरियंस चाहते हैं. कंपनी का दावा है कि यह एडिशन शानदार इंटीरियर, एक्सक्लूसिव फिनिश और हाई-एंड फीचर्स के साथ एक शांत और आरामदायक ड्राइविंग अनुभव देता है, जबकि परफॉर्मेंस और रेंज पहले जैसी ही मजबूत रहती है.
एक्सटीरियर: नए शेड्स के साथ अलग पहचान
Cineluxe Edition दो नए खास रंगों Satin Black और Satin White में पेश की गई है. ये मैट फिनिश शेड्स SUV को ज्यादा प्रीमियम और एक्सक्लूसिव लुक देते हैं. डिजाइन में हल्के बदलाव किए गए हैं, जो इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग बनाते हैं, लेकिन इसकी मॉडर्न इलेक्ट्रिक पहचान बरकरार रहती है.
इंटीरियर: कार नहीं, चलता-फिरता लाउंज
अंदर बैठते ही यह SUV एक लग्जरी लाउंज जैसा अहसास देती है. केबिन में Chestnut Brown और Nocturne Black स्मूद-ग्रेन लेदरैट फिनिश दिया गया है. इसमें कोस्ट-टू-कोस्ट ट्रिपल HD डिस्प्ले, 16-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम Dolby Atmos के साथ Infinity Roof, 16 मिलियन से ज्यादा रंगों वाली एंबिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, Pack Three के एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जैसे StraightAhead VisionX AR हेड-अप डिस्प्ले, EyeDentity मॉनिटरिंग सिस्टम, HandsFree Park असिस्ट और Secure360 सेफ्टी सूट.
SUV में Camp, Keep और PawPal HVAC मोड, कस्टम ड्राइव मोड्स, डिजिटल की और पर्सनलाइज्ड यूजर प्रोफाइल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे रखते हैं.
पावरट्रेन और रेंज
Cineluxe Edition 79 kWh बैटरी के साथ आती है. कंपनी के अनुसार यह एक बार फुल चार्ज पर 500 किमी से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज देती है. यानी लंबी दूरी की यात्रा हो या रोजाना शहर में चलाना, यह SUV दोनों ही हालात में संतुलित और आरामदायक अनुभव देती है.
कीमत और बुकिंग डिटेल
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition की कीमत 29.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसकी बुकिंग 2 मार्च 2026 से शुरू होगी और डिलीवरी 10 मार्च 2026 से शुरू की जाएगी.
