Viral Video: मगरमच्छ को दुनिया के सबसे खतरनाक जीवों में गिना जाता है. यह ऐसा शिकारी है जो पलक झपकते ही अपने शिकार पर झपट सकता है. यही वजह है कि आमतौर पर लोग इनसे दूर ही रहना पसंद करते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दो लोगों ने ऐसी लापरवाही कर दी, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं.
क्या दिख रहा वीडियो में?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशालकाय मगरमच्छ बाड़े के अंदर पानी से निकलकर जमीन पर आराम कर रहा है. उसके पीछे दो युवक हाथ में डंडा लिए खड़े नजर आते हैं. अचानक उनमें से एक युवक डंडे से मगरमच्छ को उकसाने लगता है. कुछ ही सेकंड में शांत दिख रहा मगरमच्छ गुस्से में आ जाता है और तेजी से उनकी ओर बढ़ता है.
जिस युवक ने मगरमच्छ को छेड़ा था, वह तो धीरे-धीरे किनारे हट जाता है, लेकिन दूसरा व्यक्ति घबरा जाता है और उसके सामने आ जाता है. मगरमच्छ उसी की तरफ लपकने की कोशिश करता है. वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, इसलिए आगे क्या हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो पाता. हालांकि यह दृश्य साफ तौर पर बताता है कि ऐसे खतरनाक जानवरों के साथ जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है.
यहां देखें वीडियो?
यूजर्स दे रहे रिएक्शन
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर therealtarzann नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसे अब तक 39 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी है. कुछ यूजर्स ने मगरमच्छ को छेड़ने वाले शख्स को ‘टारजन’ कहकर चुटकी ली है, तो कुछ ने कैमरा संभालने वाले की हिम्मत की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा कि अगर मगरमच्छ अपनी पूंछ घुमा देता, तो सामने खड़ा व्यक्ति दूर जा गिरता. कई लोग मगरमच्छ के आकार और उसकी ताकत को देखकर हैरानी जता रहे हैं.
