Infinix Note Edge 5G: अगर आप ऐसा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं, जिसमें कर्व्ड डिस्प्ले की प्रीमियम झलक हो, बैटरी इतनी दमदार हो कि बार-बार चार्जर न ढूंढना पड़े और कीमत भी जेब पर भारी न पड़े, तो Infinix का नया मॉडल आपके लिए है. कंपनी ने भारत में अपना नया Note Edge 5G लॉन्च कर दिया है, जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और लंबी बैटरी लाइफ का कॉम्बिनेशन लेकर आया है. यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो बजट में फ्लैगशिप जैसा लुक और फीचर्स चाहते हैं. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत के बारे में.
कीमत, स्टोरेज और ऑफर
Infinix Note Edge 5G तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जिसमें 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है. इसके अलावा, SBI और ICICI बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं, फोन तीन कलर Silk Fibre Finish, Stellar Blue और Lunar Titanium ऑप्शन में अवेलेबल है.
इच्छुक ग्राहक इसे Flipkart, Infinix की ऑफिशियल वेबसाइट और देशभर के रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं. लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी एक बार फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और 24 महीने की वारंटी दे रही है. साथ ही 12 महीने तक नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी मिलेगा.
क्या है इस मॉडल में खास?
डिस्प्ले और डिजाइन: इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 3D कर्व्ड डिजाइन के साथ आता है. स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है. यह 10-बिट कलर आउटपुट के साथ आता है और Corning Gorilla Glass 7i से सुरक्षित है. फोन को IP65 रेटिंग मिली है. यानी यह धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा. इसमें वेट टच सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है.
प्रोसेसर: Infinix Note Edge 5G में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है. यह मैक्सिमम 8GB LPDDR5x RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है. यह डिवाइस Android 16 पर बेस्ड XOS 16 पर चलता है. कंपनी ने 3 साल तक OS अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है. इसमें Folax AI वॉयस असिस्टेंट और One-Tap AI बटन जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
कैमरा: फोटोग्राफी के लिए, इसमें 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और एक सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. कैमरा में Live Photos और AI Eraser जैसे फीचर्स मिलते हैं. पीछे की ओर Active Halo Lighting भी दी गई है, जिसे यूजर कॉल, नोटिफिकेशन और म्यूजिक प्लेबैक के लिए कस्टमाइज कर सकते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है.
यह भी पढ़ें: YouTube Down: दुनियाभर के करोड़ों यूजर्स परेशान, नहीं देख पा रहे वीडियो
