होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल! पुलिस बनी ग्राहक, रंगे हाथों पकड़े गए मालिक और रिसेप्शनिस्ट

2 Min Read
Spread the love

Desk: होटल की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी का गंदा खेल उजागर हुआ है. जहां दलालों के जरिए जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था. शिकायत मिलने पर पुलिस ने अनोखे तरीके से कार्रवाई की. पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर होटल पहुंचे और सौदेबाजी के दौरान ही असली पहचान उजागर कर दी. इसके बाद होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई से सामने आया है.

दलाल के जरिए होती थी लड़कियों की सप्लाई

मामला छावनी क्षेत्र स्थित एक लॉज ‘छाया इन’ का है. पुलिस को 9 फरवरी को सूचना मिली थी कि इस होटल में दलालों के माध्यम से युवतियों की सप्लाई की जा रही है और देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की. सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने पहले एक प्वाइंटर को ग्राहक बनाकर होटल भेजा. जब जानकारी पक्की हो गई, तो पुलिस टीम ने होटल में दबिश दी और मौके से आरोपियों को पकड़ लिया.

मालिक और रिसेप्शनिस्ट की भूमिका आई सामने

कार्रवाई के दौरान जांच में सामने आया कि होटल मालिक और रिसेप्शनिस्ट की इस पूरे मामले में अहम भूमिका थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी दलाल के जरिए युवतियों को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार करवा रहे थे.गिरफ्तार आरोपियों की पहचान घनेश रॉय (56), निवासी छावनी और सीता चौधरी (25), निवासी छावनी के रूप में हुई है. पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद बरामद किए हैं.

लंबे समय से मिल रही थीं शिकायतें

पुलिस का कहना है कि इस लॉज को लेकर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं. इसी के चलते निगरानी बढ़ाई गई और प्वाइंटर ग्राहक की मदद से पूरे मामले का खुलासा हुआ. दोनों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *