OPPO K14x 5G लॉन्च, सस्ते में मिलेगी लंबी बैटरी और 120Hz स्मूद डिस्प्ले

3 Min Read
ओप्पो K14x 5G
Spread the love

बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अब सिर्फ स्पेसिफिकेशन नहीं, बल्कि बैटरी बैकअप, मजबूती और स्मूद परफॉर्मेंस भी मायने रखने लगी है. इसी सोच के साथ OPPO ने भारत में अपनी नई K14 सीरीज की शुरुआत OPPO K14x 5G से की है. कंपनी ने आज अपना नया मॉडल OPPO K14x 5G लॉन्च कर दिया है. इस नये मॉडल में 6500mAh की बैटरी दी गई है. ऐसे में अगर आप नया मॉडल खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके लिए ये मॉडल अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आइए जानते हैं इसके फीचर्स और कीमत.

OPPO K14x 5G की कीमत और उपलब्धता

OPPO K14x 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें 4GB+128GB और 6GB+128GB ऑप्शन शामिल है. कीमत कि बात करें, तो बेस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये और 16,999 रुपये है. फोन की प्री-बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है. 16 फरवरी को पहली सेल के दिन 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा, जिसके बाद इसे 13,499 रुपये में खरीदा जा सकता है. OPPO K14x 5G को Icy Blue और Prism Violet कलर ऑप्शन में OPPO ई-स्टोर और Flipkart पर खरीदा जा सकता है.

डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर

OPPO K14x 5G में 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसकी पीक ब्राइटनेस 1,125 निट्स तक बताई गई है. फोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर काम करता है, जो यूजर्स को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस देता है.

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 6GB तक LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलती है. यह कॉम्बिनेशन डेली यूज, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और लाइट गेमिंग के लिए संतुलित परफॉर्मेंस देने में सक्षम है.

कैमरा और AI फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए OPPO K14x 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है. वहीं फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मिलता है. फोन में AI Eraser, AI Reflection Remover, AI Unblur और AI Best Shot जैसे कई AI आधारित कैमरा फीचर्स दिए गए हैं, जो तस्वीरों को बेहतर बनाने में मदद करते हैं.

बैटरी और ड्यूरेबिलिटी

OPPO K14x 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh की बड़ी बैटरी है. इसके साथ 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. ड्यूरेबिलिटी के लिए फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रखती है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है और इसका वजन 212 ग्राम है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *