JHARKHANDRANCHI

खेल से सुरक्षा की कमान तक: रांची के राजेश कुमार बने सीआरपीएफ के आईजी, जानिए उनका सफर

Spread the love

Ranchi: राजधानी रांची के बर्दवान कंपाउंड निवासी राजेश कुमार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) पद पर प्रोन्नति दी गई है. फिलहाल राजेश कुमार जम्मू में पदस्थापित हैं. खास बात यह है कि वे एक पूर्व क्रिकेटर भी रह चुके हैं और खेल जगत में उनकी अलग पहचान रही है.

राजेश कुमार खेलों के भी बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं. गोल्फ जैसे कठिन खेल में उन्होंने ‘होल इन वन’ जैसी खास उपलब्धि हासिल की है. इसके अलावा कई गोल्फ कोर्स पर उन्हें ‘ईगल’ का सम्मान भी मिल चुका है. वे अच्छे टेनिस खिलाड़ी भी हैं और सीआरपीएफ की टीम का हिस्सा रहे हैं.

सेवा के क्षेत्र में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. राजेश कुमार ने स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में करीब 10 वर्षों तक सेवा दी, जहां उन्होंने भारत और विदेशों में प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई. उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें “पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस”, “प्रेसिडेंट्स मेडल फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस”, “आंतरिक सुरक्षा मेडल” और “कठिन सेवा मेडल” समेत कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं.

निजी जीवन की बात करें तो उनकी पत्नी नलिनी प्रभा एक प्रसिद्ध सितार वादिका और क्लासिकल सिंगर हैं. खेल, संगीत और सेवा-तीनों क्षेत्रों में सक्रिय यह परिवार रांची के लिए गर्व का विषय बना हुआ है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *