बजट समझते ही हरकत में आए मीमर, सोशल मीडिया पर उड़ने लगी चुटकियां

5 Min Read
बजट 2026 मीम्स
Spread the love

Budget 2026 Viral Memes: आज 1 फरवरी को देश का बजट पेश किया गया. ऐसे में पिछले करीब एक दशक से एक बात बिल्कुल तय हो चुकी है कि जैसे ही वित्त मंत्री बजट पढ़ना शुरू करती हैं, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ जाती है. इस साल भी कुछ अलग नहीं हुआ. बजट 2026 के ऐलान के बाद जैसे ही मिडिल क्लास ने बजट को समझने की कोशिश की, वैसे ही ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर रिएक्शन मीम्स ट्रेंड करने लगे.

हर साल की तरह इस बार भी यूजर्स दो हिस्सों में बंटे नजर आए. अगर बजट में राहत दिखी, तो तारीफों के मीम्स और जहां बात समझ से बाहर लगी, वहां तंज और मजाक. इस बार मिडिल क्लास को बजट से खास राहत मिलती नजर नहीं आई, नतीजा यह हुआ कि मीमर्स ने सरकार और बजट दोनों को अपने क्रिएटिव अंदाज में निशाने पर ले लिया.

सिगरेट टैक्स बना मीम्स का बड़ा मुद्दा

बजट 2026 में तंबाकू उत्पादों पर 40 फीसदी टैक्स की घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर खासतौर पर स्मोकर्स को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई. सिगरेट पीने वालों के दर्द को मीमर ने ऐसे अंदाज में पेश किया कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

मीमर @sarcastic_us ने सुनील ग्रोवर के मशहूर ‘डॉक्टर’ कैरेक्टर के डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए ऐसा मीम बनाया, जिसमें मिडिल क्लास का सवाल और सरकार का जवाब दिखाया गया. मीम में इशारा किया गया कि बजट में आम आदमी को ज्यादा कुछ नहीं मिला, उल्टा सिगरेट महंगी जरूर हो गई.

इसी मीम के साथ कैप्शन में लिखा गया कि अब सिगरेट, पान मसाला और गुटखा जैसे तंबाकू उत्पादों पर 40 प्रतिशत जीएसटी लगेगा. ऐसे में मीमर ने मजाकिया लहजे में अपने स्मोक करने वाले दोस्त को सलाह दी कि अब सिगरेट छोड़कर चाय पिया करो और दिमाग शांत रखो.

बॉलीवुड टेम्पलेट्स से दिखा मिडिल क्लास का दर्द

जब निर्मला सीतारमण संसद में बजट भाषण दे रही थीं, उस दौरान मीमर हर शब्द को मिडिल क्लास के नजरिए से जोड़ते दिखे. किसी ने ‘बाहुबली’ फिल्म के सीन पर मीम बनाकर मिडिल क्लास का एक्सप्रेशन दिखाया, तो किसी ने ‘हंगामा’ फिल्म के सीन के जरिए यह जताया कि इस बार बजट में राहत का केक नहीं मिला.

एक मीम में संसद में वित्त मंत्री के प्रवेश को किसी फिल्मी हीरो की एंट्री से जोड़कर दिखाया गया. वहीं दूसरे मीम में यह बताया गया कि अब सिगरेट पीने वालों को मजबूरी में इससे दूरी बनानी पड़ेगी.

जॉनी लीवर से लेकर गिरते हुए रिएक्शन तक

मीम्स यहीं नहीं रुके. किसी ने जॉनी लीवर के इमोशनल सीन का इस्तेमाल कर सरकार से अपनी पीड़ा जाहिर की, तो किसी ने बजट भाषण से पहले और बाद का अपना रिएक्शन दिखाया. एक तरफ खुशी और उम्मीद, दूसरी तरफ भाषण के बाद सीढ़ियों से गिरता हुआ किरदार.

वहीं यूजर @GaurangBhardwa1 ने मीम पोस्ट करते हुए लिखा, “शेयर, सिल्वर और गोल्ड… तीनों में नुकसान करने के बाद मैं.”

मीम्स में दिखा मिडिल क्लास का मूड

कुल मिलाकर बजट 2026 के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स ने यह साफ कर दिया कि मिडिल क्लास इस बार खुद को थोड़ा कन्फ्यूज और थोड़ा निराश महसूस कर रहा है. राहत कम मिली या समझ कम आई, लेकिन मीमर ने अपने अंदाज में हालात को हल्का जरूर बना दिया.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *