Viral Video: बंदे ने पकड़ ली किंग कोबरा की पूंछ, फिर जो हुआ देख कांप उठेंगे
Viral Video: आमतौर पर किसी भी सांप को देखते ही लोगों की धड़कनें तेज हो जाती हैं, फिर चाहे वह जहरीला हो या नहीं. ऐसे में अगर सामने दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में शुमार किंग कोबरा आ जाए, तो पास जाने की कल्पना भी कोई नहीं करता. लेकिन हैरानी की बात यह है कि दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो इस जानलेवा खतरे से खेलने से नहीं डरते. सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं.
क्या है वीडियो में?
इस वीडियो में एक शख्स खुले जंगल में बहती नदी के किनारे विशालकाय किंग कोबरा से पंगा लेता नजर आता है. वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि किंग कोबरा पानी में मौजूद है और वह व्यक्ति उसकी पूंछ पकड़कर उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है. इसी दौरान किंग कोबरा अचानक गुस्से में आ जाता है, अपना फन फैलाता है और पल भर में उस शख्स के बेहद करीब पहुंचकर हमला करने की कोशिश करता है. गनीमत यह रहती है कि शख्स समय रहते सांप को छोड़ देता है.
हालांकि, खतरा यहीं खत्म नहीं होता. जैसे ही वह व्यक्ति जंगल की ओर बढ़ने लगता है, वह एक बार फिर किंग कोबरा की पूंछ पकड़ लेता है. यह नजारा इतना खौफनाक है कि वीडियो देखते समय किसी की भी रूह कांप जाए. जरा सी चूक उस शख्स की जान पर भारी पड़ सकती थी.
जहरीले किंग कोबरा को करता दिखा शख्स
इस रोंगटे खड़े कर देने वाले वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @LensVibe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि यह धरती पर पाया जाने वाला सबसे लंबा जहरीला सांप है. जहां आम लोग इसे देखकर भाग खड़े होते हैं, वहीं इसे पकड़ने वाला व्यक्ति बेहद शांत नजर आता है, जो इस पूरे दृश्य को और भी हैरान करने वाला बना देता है.
यहां देखें वीडियो
Folks know it by a royal name for good reason. 👑🐍
— Sindambiwe (@LensVibe) January 29, 2026
This creature here is a giant King Cobra (Ophiophagus Hannah), known as the longest poisonous snake on Earth. Instead of fleeing like many would do, the person holding it stays calm, somehow unsettling yet gripping to watch.… pic.twitter.com/C5HUz3pfdM
यूजर्स कर रहे कमेंट्स
करीब 15 सेकंड के इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं और बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं. एक यूजर ने लिखा, “कंट्रोल ही सबसे चौंकाने वाली बात है. अगर हैंडलर की आंखों पर गौर करें तो वह एक बार भी पलक नहीं झपकाता. पहले कुछ सेकंड दोबारा देखें, क्या आप इतने खतरनाक शिकारी से इतनी देर तक आंख मिलाकर खड़े रह सकते हैं?”
वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “यह प्रो लेवल मूव जरूर था, लेकिन इसे दोस्ती कहना कुछ ज्यादा हो जाएगा. सांप के फन में साफ टेंशन दिख रही है. ऐसा लगता है जैसे वह बस एक छोटी सी गलती का इंतजार कर रहा हो.”

