ENTERTAINMENTLATEST NEWS

Border 2 ने पहले दिन ही मचाया धमाल, भारत से लेकर विदेशों तक की छप्परफाड़ कमाई

Spread the love

Border 2 Worldwide Box Office Collection Day 1: 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से ठीक पहले साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल ‘बॉर्डर 2’ ने सिनेमाघरों में कदम रखते ही माहौल बना दिया है. रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस मल्टीस्टारर फिल्म ने पहले ही दिन भारत के साथ-साथ विदेशों में भी शानदार कमाई की है. खास बात यह है कि ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने आमिर खान, रणवीर सिंह, शाहरुख खान और सलमान खान की करीब 22 बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

पहले दिन की दमदार कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘बॉर्डर 2’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 32.10 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और इजाफा देखने को मिलेगा. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन कि बात करें तो फिल्म ने पहले दिन करीब 41 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म की इस शानदार ओपनिंग से मेकर्स भी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं.

सनी देओल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी ‘बॉर्डर 2’

बता दें ‘बॉर्डर 2’ सनी देओल के करीब चार दशक लंबे फिल्मी करियर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इससे पहले साल 2023 में रिलीज हुई ‘गदर 2’ उनकी सबसे बड़ी ओपनर रही थी, जिसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये से ज्यादा की धमाकेदार शुरुआत की थी.

वहीं ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी ओपनिंग कमाई के दम पर सनी देओल की साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘जाट’ का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. ‘जाट’ ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 10 से 11 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी, जबकि ‘बॉर्डर 2’ ने इससे कहीं ज्यादा मजबूत शुरुआत दर्ज की है, जिससे सनी देओल की बॉक्स ऑफिस वापसी एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *