LATEST NEWSRELIGION

माघ महीने में तुलसी के पौधे पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, आज ही जान क्या करें और क्या नहीं

Spread the love

Tulsi Puja Niyam in Magh 2026: सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना गया है. साथ ही तुलसी पूजन को भी काफी पुण्यदायी माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में प्रतिदिन श्रद्धा भाव से तुलसी की पूजा होती है, वहां नकारात्मक ऊर्जा यानी नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव नहीं रहता और सुख-शांति बनी रहती है. शास्त्रों में हर माह तुलसी पूजा से जुड़े कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. खासतौर पर माघ माह में तुलसी की पूजा करते समय कुछ सावधानियां बरतना जरूरी माना गया है. साथ ही माघ महीने में तुलसी के पौधे पर कुछ चीजें को चढ़ाना वर्जित बताया गया है. मान्यता है कि इन नियमों की अनदेखी करने से पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता. आइए जानते हैं कि माघ माह में तुलसी के पौधे पर किन चीजों को अर्पित नहीं करना चाहिए.

माघ महीने में तुलसी पर न चढ़ाएं ये चीजें

सूर्यास्त के बाद जल अर्पित न करें

माघ महीने में सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे में जल देना शुभ नहीं माना जाता. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस समय तुलसी माता विश्राम करती हैं. ऐसे में जल अर्पित करने से बचना चाहिए. तुलसी को जल सुबह या दोपहर के समय ही देना उचित माना गया है.

मुरझाए या खराब फूल न चढ़ाएं

तुलसी के पौधे पर कभी भी खराब या सूखे फूल अर्पित नहीं करने चाहिए. पूजा के समय हमेशा ताजे और स्वच्छ फूल ही चढ़ाएं. मान्यता है कि मुरझाए फूल चढ़ाने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है और मां लक्ष्मी अप्रसन्न होती हैं.

जल में दूध मिलाकर न चढ़ाएं

कई लोग श्रद्धा में तुलसी को जल देते समय उसमें दूध मिला देते हैं, लेकिन यह सही नहीं माना गया है. विशेष रूप से माघ माह में ऐसा करने की मनाही है. धार्मिक मान्यता के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह पौधे के लिए नुकसानदायक माना जाता है.

गन्ने का रस अर्पित न करें

माघ महीने में तुलसी के पौधे पर गन्ने का रस चढ़ाना भी वर्जित बताया गया है. मान्यता है कि इससे घर की सुख-समृद्धि पर विपरीत प्रभाव पड़ता है और पौधे को भी नुकसान पहुंच सकता है.

शाम को जरूर करें ये कार्य

माघ माह में हर शाम तुलसी माता की पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है. मान्यता है कि रोज शाम को तुलसी के सामने दीपक जलाने से घर पर लगी बुरी नजर दूर होती है और सभी प्रकार के दोष समाप्त हो जाते हैं. इस दौरान सरसों के तेल का दीपक जलाना शुभ माना गया है. दीप प्रज्वलित कर तुलसी माता से परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना जरूर करनी चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *