कोडरमा में आसमानी बिजली का कहर, स्कूल के मैदान में खेल रहे 9 बच्चे घायल, मचा हड़कंप

Spread the love

Koderma: कोडरमा में वज्रपात से 9 स्कूली छात्र झुलस गए हैं. घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के पपलो पंचायत की है, जहां बुधवार को स्कूली छात्र वज्रपात का शिकार हो गए. मरकच्चो थाना क्षेत्र के पपलो पंचायत स्थित लालकापानी गांव में बारिश के साथ वज्रपात हुआ और संत मौया पब्लिक स्कूल के कैंप में खेल रहे छात्र इसका शिकार हो गए. वज्रपात की चपेट में आने से 9 स्कूली छात्र घायल हो गए. घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. प्रखंड के बीपीओ प्रभुदेव यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल छात्राओं का हालचाल लिया.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top