झारखंड के 8 आईपीएस को मिला अतिरिक्त प्रभार, देखें सूची

Spread the love

Ranchi : झारखंड के आठ आईपीएस अधिकारियों को उनके कार्य के अतिरिक्त अतिरिक्त पदों का प्रभार दिया गया है. इसको लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से मंगलवार को आदेश जारी किया गया है. जारी आदेश में कहा गया है कि जिन आईपीएस अधिकारियों को उनके पद के अतिरिक्त अतिरिक्त पदों का प्रभार दिया गया है, वे उस पद पर नियमित पदस्थापना होने तक उस पद का कार्यभार भी देखेंगे.

जानिए किसे मिला किस पद का प्रभार

-जैप 10 के कमांडेंट श्री सौरभ जैप 1 के कमांडेंट का कार्यभार देखेंगे.
-ग्रामीण एसपी धनबाद कपिल चौधरी जैप 3 के कमांडेंट का कार्यभार देखेंगे. – जामताड़ा एसपी राजकुमार मेहता आईआरबी 1 का कार्यभार संभालेंगे.

  • चतरा एसपी सुमित अग्रवाल आईआरबी 3 का कार्यभार संभालेंगे.
  • गुमला एसपी हरीश बिन जमा आईआरबी 5 का कार्यभार संभालेंगे.
  • गोड्डा एसपी मुकेश कुमार आईआरबी 8 का कार्यभार संभालेंगे.
  • सिटी एसपी धनबाद ऋत्विक श्रीवास्तव रेल एसपी धनबाद का कार्यभार संभालेंगे.
  • जमशेदपुर ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग रेल एसपी जमशेदपुर का कार्यभार संभालेंगे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top