खुशखबरी! मंईयां सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी, 51 लाख से ज्यादा बहनों के खाते में पहुंचा पैसा

Spread the love

Ranchi: झारखंड सरकार की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 19वीं किस्त जारी कर दी गई है. रांची समेत राज्य के सभी जिलों में लाभुकों के खाते में पैसा पहुंचना शुरू हो गया है. विभाग ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए करीब 51 लाख से अधिक बेटियों और बहनों के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की है. किस्त मिलते ही लाभुकों के चेहरों पर एक बार फिर मुस्कान लौट आई है.

19वीं किस्त जारी

शनिवार देर शाम से ही किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी. सबसे पहले रांची, खूंटी, धनबाद और जमशेदपुर सहित कई जिलों में लाभुकों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए. विभाग की ओर से सभी लाभुकों के मोबाइल पर मैसेज भी भेजा गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की 19वीं किस्त उनके खाते में जमा कर दी गई है.

होली से पहले मिली सौगात

दरअसल, विभाग की कोशिश थी कि योजना की किस्त होली से पहले लाभुकों तक पहुंचा दी जाए. हालांकि त्योहार के दौरान किसी तरह की देरी की आशंका को देखते हुए विभाग ने तय समय से पहले ही 22 फरवरी को राशि ट्रांसफर कर दी. इससे त्योहार से पहले ही लाभुकों को बड़ी राहत मिल गई है.

किन्हें मिला पैसा?

मंईयां सम्मान योजना की 19वीं किस्त उन्हीं लाभुकों को भेजी गई है जिनकी DBT प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. साथ ही जिनका सत्यापन पूरा है, आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है और जिन्हें पहले भी योजना की किस्त मिल चुकी है. यदि आपकी सभी प्रक्रिया पूरी है, तो आपके खाते में भी यह राशि पहुंच चुकी होगी.

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

अगर आप अपनी किस्त की जानकारी लेना चाहते हैं, तो योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं. वहां आधार कार्ड नंबर दर्ज कर आप जान सकते हैं कि अब तक कितनी किस्त का भुगतान हुआ है और अगली किस्त कब भेजी जाएगी. तो अगर आप भी इस योजना की लाभुक हैं,  अपना बैंक मैसेज जरूर चेक करें हो सकता है आपके खाते में भी 19वीं किस्त पहुंच चुकी हो.

Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top