ENTERTAINMENTLATEST NEWS

धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले मचाया धमाल, बिना टिकट बेचे ही कमा लिए 245 करोड़

Spread the love

रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म Dhurandhar 2 इन दिनों इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा में है. ट्रेड एक्सपर्ट्स पहले ही इसकी बड़ी सफलता का अनुमान लगा चुके थे, लेकिन अब रिलीज से पहले ही फिल्म की कमाई से जुड़े चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. खास बात यह है कि धुरंधर 2 ने थिएटर में आए बिना ही मोटा मुनाफा कमा लिया है.

रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धुरंधर 2 ने बिना एक भी टिकट बेचे भारी प्रॉफिट दर्ज कर लिया है. यह कमाई सिर्फ OTT डील तक सीमित नहीं है, बल्कि सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से भी फिल्म को बड़ी रकम मिली है. बताया जा रहा है कि फिल्म के डिजिटल राइट्स 150 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं. वहीं सभी भाषाओं के टीवी सैटेलाइट राइट्स के लिए 50 करोड़ रुपये की डील हुई है. म्यूजिक राइट्स से करीब 45 करोड़ रुपये मिले हैं. इस तरह कुल मिलाकर फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 245 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

पहली फिल्म से 100 करोड़ आगे

चौंकाने वाली बात यह है कि पहली धुरंधर के ये सभी राइट्स कुल 140 करोड़ रुपये में बिके थे. यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट के मुकाबले 100 करोड़ रुपये से ज्यादा आगे निकल चुकी है. इसकी बड़ी वजह पहली फिल्म की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस और दर्शकों में बना मजबूत क्रेज माना जा रहा है.

19 मार्च को होगा असली मुकाबला

धुरंधर 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन किया था. फिल्म ने भारत में 837.6 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी. अब फैंस को धुरंधर 2 का बेसब्री से इंतजार है, जो 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन यश की फिल्म टॉक्सिक भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *