DUMKAJHARKHANDLATEST NEWS

दुमका के बासुकीनाथ धाम में कांवरिया रूट लाइन का शेड गिरा, कई श्रद्धालु घायल

Spread the love

Dumka: बासुकीनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में एक हादसा हो गया. दर्शनियाटिकर से शिवगंगा घाट जाने वाले रास्ते में कांवरिया रूट लाइन का शेड अचानक टूटकर गिर गया. जिससे कई कांवरिया घायल हो गए हैं. घटना के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. घटना को लेकर बताया जा रहा कि मंगलवार को कांवरिया मंदिर में प्रवेश करने के लिए रूट लाइन में जा रहे थे. इसी दौरान रूट लाइन में बना लोहे का एंगल और पंडाल अचानक गिर गया. पंडाल गिरने से कई कांवरिया उसके नीचे दब गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए. सभी को मौके पर ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां सभी की हालत स्थिर है.

वहीं इस हादसे को लेकर कांवरियों में गुस्सा देखा गया. बासुकीनाथ धाम में कांवरियों को धूप और बारिश से बचने के लिए बनाए गए पंडाल को लेकर श्रद्धालुओं ने शेड निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं. साथ ही प्रशासन से शेड निर्माण पर कार्रवाई की मांग की है. कांवरियों का कहना है कि शेड निर्माण में अनियमितता बरती गई है. जिसके कारण शेड बारिश का दबाव नहीं झेल सका और गिर गया. आपको बता दें कि बासुकीनाथ श्रावणी मेला क्षेत्र में कांवरियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए कांवरिया रूट लाइन में एक अस्थायी शेड बनाया गया है. इसके गिरने से यह हादसा हुआ.

Whats app

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *