14 या 15 जनवरी में आप भी हैं कन्फ्यूज? तो यहां जानिए किस दिन मनाई जाएगी मकर संक्रांति
Makar Sankranti 2026 Date: कुछ ही दिनों में हिंदू धर्म का खास त्योहार मकर संक्रांत आने वाला है. हर साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता है. शस्त्रों के अनुसार, भगवान सूर्य के धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने को ही मकर संक्रांति कहते हैं. साथ ही इस दिन खरमास खत्म हो जाता है और शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं. इस दिन गंगा स्नान और दान करने को पुण्य माना गया है. हालांकि, इस साल 2026 में कई लोग इस असमंजस में हैं, कि मकर संक्रांत 14 या 15 जनवरी किस दिन मनाया जाएगा. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि किस दिन मकर संक्रांत मनाना शुभ होगा.
कैसे तय होती है संक्रांति की तिथि?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संक्रांत सूर्य के गोचर पर निर्भर करती है. यानी कि जिस दिन सूर्य उदय के बाद सूर्य का गोचर होता है, उस दिन संक्रांति मनाई जाती है. ऐसे में पंचांग के मुताबिक, इस साल भगवान सूर्य 14 जनवरी बुधवार दोपहर करीब 3 बजकर 13 मिनट पर मकर में प्रवेश करने वाले हैं. ऐसे में 3 बजकर 13 मिनट से शाम 5 बजकर 45 मिनट तक महापुण्य काल रहेगा. इस दौरान आप स्नान-दान का कार्य कर सकते हैं. लेकिन तुंरत सूर्यास्त होने के कारण बाद का समय स्नान-दान के लिए शुभ नहीं माना गया है. ऐसे में 15 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त में गंगा स्नान कर दान पुण्य का कार्य किया जा सकता है.
कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति?
कई लोग 14 जनवरी को ही संक्रांति मना रहे हैं, लेकिन निर्णय सिंधु व अन्य गणनाओं के अनुसार पर्व 15 जनवरी को मनाना ज्यादा शुभ रहेगा. ऐसे में आप चाहे तो दोनों दिन ही पर्व मना सकते हैं.

