LATEST NEWSTECHNOLOGY

बजट सेगमेंट में Lava का नया दांव, ₹7,999 में 120Hz डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी

Spread the love

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है. यह फोन खास तौर पर उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जो कम कीमत में स्मूद डिस्प्ले और जरूरी फीचर्स चाहते हैं. इस सेगमेंट में यह उन चुनिंदा स्मार्टफोन्स में शामिल है, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले मिलता है.

डिस्प्ले और डिजाइन

Lava Bold N2 Pro में 6.75 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. इससे स्क्रॉलिंग और यूजर एक्सपीरियंस काफी स्मूद हो जाता है. डिजाइन कि बात करें तो फोन में IP54 रेटिंग दी गई है, जो इसे धूल और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षित रखती है.

परफॉर्मेंस और स्टोरेज

यह स्मार्टफोन UNISOC T7250 प्रोसेसर पर चलता है, जो बेसिक यूज़ और मल्टीटास्किंग के लिए पर्याप्त है. इसमें 4GB RAM दी गई है, साथ ही वर्चुअल RAM के जरिए अतिरिक्त 4GB RAM का सपोर्ट मिलता है. फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जिसमें AI फीचर्स भी शामिल हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

बैटरी और अन्य फीचर्स

Lava Bold N2 Pro में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है. इसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है.
फोन Android 15 पर चलता है और इसमें डुअल सिम सपोर्ट भी दिया गया है. इसके अलावा साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है, जिससे फोन को आसानी से अनलॉक किया जा सकता है.

कीमत और उपलब्धता

Lava Bold N2 Pro की कीमत ₹7,999 (4GB + 128GB) रखी गई है. यह स्मार्टफोन Eclipse Gray और Aurora Bold दो रंगों में उपलब्ध होगा.
फोन की बिक्री 6 अप्रैल 2026 से Flipkart पर शुरू होगी.

कुल मिलाकर, Lava Bold N2 Pro उन यूजर्स के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो कम बजट में स्मूद डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेसिक परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन तलाश रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *