रांचीवालों के लिए काम की खबर, आज हरमू समेत इन इलाकों में साढ़े चार घंटे बिजली रहेगी गुल
Ranchi: रांची के हरमू इलाके में रहने वालों के लिए जरूरी खबर है. विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हरमू के तहत 12 फरवरी 2026 को मूक्ति धाम रोड में एलटी ओवरहेड लाइन हटाकर केबलिंग का काम किया जाएगा. इस तकनीकी कार्य के चलते आसपास के कई इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. विभाग के अनुसार, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक हरमू बाजार, शिवदयाल नगर, बुध विहार, सेंट फ्रांसिस स्कूल रोड और आसपास के क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी. यानी करीब साढ़े चार घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा.
बिजली विभाग ने इन इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे अपने जरूरी काम-जैसे पानी भरना, मोबाइल और अन्य उपकरण चार्ज करना या अन्य बिजली से जुड़े कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके. विभाग का कहना है कि जैसे ही केबलिंग का काम पूरा होगा, तुरंत बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी. यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हरमू की ओर से जारी की गई है.

