JHARKHANDRANCHI

रांची के मधुकम में थमा बुलडोजर, हाईकोर्ट ने दखलदिहानी पर लगाई ब्रेक, परिवारों ने ली राहत की सांस!

Spread the love

Ranchi: रांची के रातु रोड स्थित मधुकम इलाके में चल रही दखलदिहानी कार्रवाई पर बड़ी खबर सामने आई है. झारखंड हाईकोर्ट ने इस कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है. कोर्ट के इस आदेश से उन परिवारों को बड़ी राहत मिली है, जिनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा था. मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में हुई. प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता गौरव राज ने अदालत में अपना पक्ष रखा और कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की.

हस्तक्षेप याचिका भी दायर

इस मामले में रौनक़ कुमार, सरिता देवी और अन्य लोगों ने भी हस्तक्षेप याचिका दाखिल की थी. उन्होंने अदालत से दखलदिहानी की प्रक्रिया पर रोक लगाने की अपील की थी. सभी पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने पूरे मामले में हेहल सीओ को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अब संबंधित अधिकारी को कोर्ट के सामने अपना पक्ष स्पष्ट करना होगा.

प्रभावित परिवारों को मिली अस्थायी राहत

हाईकोर्ट के इस फैसले से प्रभावित परिवारों को फिलहाल अस्थायी सुरक्षा मिल गई है. अब आगे की कोई भी कार्रवाई अदालत के निर्देश के अनुसार ही की जाएगी. मधुकम इलाके में चल रही इस कार्रवाई को लेकर पहले से ही तनाव का माहौल था. ऐसे में कोर्ट का यह आदेश वहां के लोगों के लिए बड़ी राहत बनकर आया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *