Bihar Board 12th Result 2026: कुछ ही देर में जारी होंगे परिणाम, स्टूडेंट्स ऐसे चेक करें रिजल्ट
Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) आज यानी 23 मार्च को कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है. आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित करेंगे. रिजल्ट जारी होते ही छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक और डाउनलोड कर सकेंगे.
इस साल इतने छात्रों ने दी परीक्षा
इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 13,17,846 छात्रों ने भाग लिया था. परीक्षा का आयोजन राज्य भर में बनाए गए 1,762 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था.
परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित हुई थीं. अब छात्रों का इंतजार खत्म होने जा रहा है और वे अपने नतीजे देखने के लिए उत्सुक हैं.
कहां देखें Bihar Board 12th Result 2026
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
रिजल्ट चेक करने की वेबसाइट: results.biharboardonline.com
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें ताकि किसी भी गलत या फर्जी लिंक से बचा जा सके.
ऐसे करें Bihar Board 12th Result 2026 चेक
रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है. नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाएं
- होमपेज पर दिए गए “BSEB Inter Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें
- इसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें
- जैसे ही आप सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.
जरूरी सलाह
- रिजल्ट देखने के लिए अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें
- वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने पर थोड़ी देर बाद दोबारा प्रयास करें
- मार्कशीट डाउनलोड करके सुरक्षित जरूर रखें

