Vi के इस प्लान ने मचाई तबाही! 400 रुपये से भी कम में दे रहा 56 दिन की वैलिडिटी, कॉलिंग-डेटा का फायदा अलग
Vi Recharge Plan: इस महंगे होते रिचार्ज प्लान्स के बीच हर यूजर ऐसे प्लान्स की तलाश में हैं, जिससे सस्ते में उनका नंबर ज्यादा दिनों तक एक्टिव भी रहे और उन्हें कॉलिंग-डेटा का फायदा भी मिलता रहे. ऐसे में अगर आप भी इसी खोज में हैं, तो फिर हम आपके लिए वोडाफोन-आइडिया का एक ऐसा प्लान लेकर आए हैं, जिसमें आपका नंबर 400 रुपये से भी कम में 56 दिनों के लिए एक्टिव रहेगा. इतना ही नहीं, आपको कॉलिंग-डेटा का भी फायदा मिलेगा.
वीआई का 56 दिनों वाला प्रीपेड प्लान
वीआई अपने यूजर्स को 400 रुपये से भी कम 56 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. इस प्लान में 56 दिनों तक यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. इतना ही नहीं, इस प्लान में 600 फ्री SMS फायदा भी मिलेगा.
कितना मिलेगा डेटा?
डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में सिर्फ 4GB डेटा का ही फायदा मिलेगा. यानी किया अगर आपको ज्यादा कॉलिंग की सुविधा चाहिए और काम चलाऊ डेटा, तो फिर ये प्लान आपके लिए एकदम सटीक है.
क्या है कीमत?
कीमत कि बात करें, तो इस प्लान की कीमत 369 रुपये है.

