LATEST NEWSTECHNOLOGY

अब हर फोटो होगा पिक्चर परफेक्ट, 200MP कैमरा के साथ आ गया Oppo Reno 15 Series, फटाफट जानिए किमत और फीचर्स

Spread the love

Oppo Reno 15 Series आज फाइनली भारत में लॉन्च हो गई है. फ्लैगशिप सेगमेंट में लॉन्च हुए इस सीरीज में तीन मॉडल्स Oppo Reno 15, Oppo Reno 15 Pro और Oppo Reno 15 Pro Mini शामिल है. Oppo Reno 15 Pro Mini मॉडल इस सीरीज का पहला कॉम्पैक्ट मॉडल है. वहीं, सीरीज के दोनों प्रो मॉडल्स में 200MP रियर कैमरा दिया गया है, जो बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी ऑफर करते हैं. इसके अलावा, स्टाइलिश डिजाइन, स्लिम और कॉम्पैक्ट लुक इस सीरीज के तीनों मॉडल्स को खास बनाते हैं. ऐसे में अगर आप भी बेहतरीन डिजाइन और दमदार कैमरा वाला फोन लेना चाहते हैं, तो फिर ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है.

Oppo Reno 15 Series डिजाइन

OPPO Reno 15 Series को HoloFusion डिजाइन के साथ लॉन्च किया गया है, जो फोन के सिंगल-पीस ग्लास बैक को थ्री-डायमेंशनल लुक देता है. कंपनी ने बताया कि कैमरा मॉड्यूल के चारों ओर दिया गया स्क्वायर-रिंग डिजाइन, खास एंगल पर रोशनी पड़ने पर हल्का हेलो-स्टाइल ग्लो पैदा करता है, जिससे फोन का लुक और भी प्रीमियम नजर आता है. सीरीज के स्मार्टफोन्स OPPO के ऑल-राउंडर Armour Body डिजाइन के साथ आते हैं. इन डिवाइसेज को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है. सॉफ्टवेयर कि बात करें, तो Reno 15 सीरीज Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर काम करेंगे. कंपनी का दावा है कि इस सीरीज को पांच Android अपडेट्स और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे.

ओप्पो रेनो 15 फीचर्स

Reno 15 में 6.59-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. इसकी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93.4 प्रतिशत है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है. Reno 15 Snapdragon 7 Gen 4 से पावर्ड है. इस स्मार्टफोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3.5x जूम सपोर्ट के साथ 50MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा भी है. इसके अलावा, फोन में कई AI-बेस्ड कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं, जैसे AI पोर्ट्रेट ग्लो, AI मोशन फोटो इरेज़र और AI मोशन. वहीं, स्मार्टफोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है.

ओप्पो रेनो 15 प्रो और ओप्पो रेनो 15 मिनी फीचर्स

Reno 15 Pro में 6.78-इंच का AMOLED डिस्प्ले और Pro Mini में 6.32-inch AMOLED डिस्प्ले दिया गया है , जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 3,600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करते हैं. प्रो मॉडल डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 से प्रोटेक्टेड है और प्रो मिनी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i से प्रोटेक्टेड है.

दोनों ही प्रो मॉडल्स में, फोटोग्राफी के लिए 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है. इसके अलावा, 3.5x जूम सपोर्ट के साथ 50MP का टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है. वहीं, दोनों मॉडल्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 50MP का कैमरा दिया गया है. इसके अलावा, वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 60fps तक 4K HDR वीडियो को सपोर्ट करेंगे.

परफॉर्मेंस कि बात करें, तो दोनों प्रो मॉडल्स में MediaTek Dimensity 8450 प्रोसेसर दिया गया है. वहीं, पावर के लिए 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बैटरी दी गई है.

रेनो 15 सीरीज की कीमत

सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल यानी Oppo Reno 15 में तीन वेरिएंट्स 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB मिलते हैं. कीमत कि बात करें, तो 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 45,999 रुपये, 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 48,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 53,999 रुपये है.

वहीं, Pro Mini मॉडल में दो वेरिएंट ऑप्शन है, जिसमें 12+256GB की कीमत 67,999 रुपये और 12+512GB की कीमत 72,999 रुपये है. इसके अलावा, प्रो मॉडल में 12+256GB की कीमत 67,999 रुपये और 12+512GB वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये है. इस सीरीज की सेल 13 जनवरी से शुरू होगी. हालांकि, आप आज से इसे Oppo की ऑफिशियल साइट, Amazon और Flipkart से प्री-बुक कर सकते हैं.

मिलेगा ऑफर

वहीं, लॉन्च होते ही कंपनी अपने इस नयी सीरीज पर ऑफर भी दे रही है. स्टैंडर्ड मॉडल के बेस वेरिएंट पर 4,599 रुपये, मिड वेरिएंट पर 4,899 रुपये और टॉप वेरिएंट पर 5,399 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा. Pro मॉडल के बेस वेरिएंट पर 6,799 रुपये और टॉप वेरिएंट पर 7,299 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा. वहीं, Pro Mini मॉडल के बेस वेरिएंट पर 5,999 रुपये और टॉप वेरिएंट पर 6,499 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. डिस्काउंट का फायदा ग्राहक ICICI, HDFC, Kotak और SBI बैंक क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर उठा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *