PM मोदी का फिर झारखंड दौरा : 12 मई को चतरा और 16 को कोडरमा में जनसभा को करेंगे संबोधित

1 Min Read
PM मोदी का फिर झारखंड दौरा
Spread the love

Ranchi : पीएम मोदी एक बार फिर झारखंड की धरती पर आयेंगे. इस दौरान वह चतरा और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी 12 मई को झारखंड आयेंगे. वे दोपहर 3 बजे चतरा लोकसभा के सिमरिया प्रखंड के मुरुवे मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं 16 मई को भी पीएम मोदी झारखंड आयेंगे. वे सुबह 8 बजे से गिरिडीह जिला अंतर्गत बिरनी प्रखंड के पेशमरवाद मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी का झारखंड से गहरा लगाव है. झारखंड की धरती से ही उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत गरीब लोग अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज करा सकते हैं. भगवान बिरसा मुंडा के गांव उलिहातू जाने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं. उन्होंने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को पूरे देश में आदिवासी गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के लोगों से गहराई से जुड़े हुए हैं. केंद्र की सत्ता में आने के बाद उन्होंने झारखंड की धरती से कई राष्ट्रीय स्तर की योजनाओं की शुरुआत की.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *