वाह आंटी, क्या दिमाग लगाया है! गैस-चूल्हा नहीं, हीटर पर ही बना डाली लिट्टी, Viral Video देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
Viral Video: भारत में जुगाड़ की कमी नहीं है. यहां हर घर में किसी न किसी चीज के लिए जुगाड़ किया जाता है. कई लोग अपने जुगाड़ से मिसाल बना देते हैं, तो वहीं कुछ लोगों का जुगाड़ कला बनकर सामने आ जाती है. हालांकि, इन महान जुगाड़ करने वालों में कुछ ऐसे भी शामिल हैं, जो अपने दिमाग से कई काम आसान बना देते हैं. कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी सोचेंगे कि आंटी जी क्या दिमाग लगाया है. इस वीडियो में महिला ने लिट्टी बनाने का ऐसा जुगाड़ किया है, कि हर कोई हैरान है.
क्या है Viral Video में?
आपने अब तक लिट्टी को पारंपरिक तरीके से बनाया होगा या बनते देखा होगा. मिट्टी के चूल्हे पर या उपले और कोयले पर लिट्टी बनाई जाती है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिला ने जिस तरीके से लिट्टी बनाया है, उसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. क्योंकि, महिला ने लिट्टी सेंकने के लिए गैस, चूल्हा या उपल-कोयला नहीं, बल्कि एक अलग ही तरीका निकाला है. इस वीडियो में महिला इलेक्ट्रिक हीटर में लिट्टी सेंकते हुए नजर आ रही हैं. जी हां, हीटर जो सर्दियों में कमरे को गर्म करने का काम आता है. इसी हीटर पर महिला बड़े आराम से लिट्टी सेंक रही है. हीटर के ग्रिल्स के चारों तरफ महिला ने लिट्टी रखा है और उसे सेंक रही है.
लोग कर रहे मजेदार कमेंट
इस वीडियो को सोशल मीडिया इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर @angelsingh.2021 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है, जिसमें “एक पंथ दो काज” का कैप्शन दिया गया है. देखते ही देखते महिला का यह मजेदार जुगाड़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो को 84.6k लाइक्स भी मिले हैं. वहीं, लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. कोई कह रहा है, भारतीयों के जुगाड़ का जवाब नहीं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, कि, “अगर करंट लगेगा तो आपका लिट्टी चोखा बन जाएगा,” तो वहीं यूजर्स इसे नुकसान और खतरनाक बता रहे हैं.

