JAMSHEDPURJHARKHANDLATEST NEWSRANCHI

रांची में राष्ट्रपति का भव्य आगमन: तीन दिन झारखंड में रहेंगी द्रौपदी मुर्मू, जानिए पूरा कार्यक्रम

Spread the love

Inlive247 Desk: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार शाम रांची पहुंचीं. एयरपोर्ट से लोकभवन तक उनका काफिला कड़े सुरक्षा इंतजामों और तय प्रोटोकॉल के बीच आगे बढ़ा. पूरे रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे.

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया गर्मजोशी से स्वागत

राष्ट्रपति विशेष विमान से रांची पहुंचीं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके आगमन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया. इस मौके पर सांसद संजय सेठ, डीजीपी तदाशा मिश्रा और डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने भी बुके देकर राष्ट्रपति का अभिनंदन किया.

एयरपोर्ट से लोकभवन तक अलर्ट मोड में सुरक्षा

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए रांची एयरपोर्ट से लोकभवन तक पूरे रूट पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम थे. राष्ट्रपति के काफिले के निकलने से पहले ही सुरक्षाकर्मी अलर्ट मोड में तैनात थे. करीब 20 से 22 मिनट में काफिला सुरक्षित लोकभवन पहुंच गया.

रविवार की रात लोकभवन में विश्राम

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार रात लोकभवन में ही रुकेंगी. इसके बाद सोमवार को उनका कार्यक्रम सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर में प्रस्तावित है.

29 दिसंबर: पूजा, समारोह और दीक्षांत

29 दिसंबर को राष्ट्रपति जमशेदपुर जाएंगी. वहां करणडीह स्थित दिशोम जाहेर थान पहुंचकर पूजा करेंगी. इसके बाद वे संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी.

इसके बाद राष्ट्रपति एनआईटी जमशेदपुर पहुंचेंगी, जहां संस्थान के 15वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. कार्यक्रमों के बाद वे शाम को वापस रांची लौटकर लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी.

30 दिसंबर: गुमला कार्यक्रम और फिर दिल्ली वापसी

30 दिसंबर को राष्ट्रपति रांची से हवाई मार्ग से जशपुर जाएंगी. वहां से सड़क मार्ग के जरिए गुमला पहुंचेंगी. गुमला में वे अंतर्राज्यीय जनसंस्कृति समागम कार्तिक जतरा में शामिल होंगी.

कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति वापस रांची आएंगी और वहीं से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

Whatsapp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *