मंईयां सम्मान योजना: आखिर क्यों काटे गए 4.50 लाख से अधिक लाभुकों के नाम, जानिए प्रशासन ने क्या दिया कारण

Spread the love

मंईयां सम्मान योजना: झारखंड सरकार की बहुचर्चित मंईयां सम्मान योजना के 4.50 लाख से अधिक लाभुकों के नाम सूची से हटा दिए गए है. मंईयां योजना की 13वीं किस्त यानि की अगस्त माह की राशि 50 लाख लाभुकों के खाते में भेजी गई है. बता दें कि योजना की शुरुआत में 55 लाख 10 हज़ार महिला लाभार्थी थीं, वहीं जुलाई 2025 तक यह संख्या घटकर 50 लाख 65 हज़ार रह गई है. इस तरह कुल 4 लाख 54 हज़ार महिलाएं सूची से बाहर हो गई हैं.

जानिए क्यों हटाए गए 4.54 लाख लाभार्थियों के नाम

मंईयां योजना से साढ़े चार लाख से ज़्यादा लाभार्थियों के नाम हटाने को लेकर प्रशासन ने बताया कि जिन महिलाओं की उम्र 50 साल से ज़्यादा हो गई है, उनके नाम योजना से हटा दिए गए हैं. यानी जिन लाभार्थियों की उम्र 50 या उससे ज़्यादा हो गई है, वे अब पेंशन का लाभ उठा सकते हैं. प्रशासन ने यह भी बताया कि जिन लाभार्थियों का आधार सीडिंग नहीं हुआ है, उनके नाम भी योजना से हटा दिए गए हैं. जिन महिलाओं का आधार योजना से लिंक नहीं हुआ है, अब उनके नाम भी योजना की सूची से हटा दिए गए हैं. साथ ही, जिन लाभार्थियों की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम भी हटा दिए गए हैं.

मंईयां योजना में हुआ फर्जीवाड़ा

योजना से जुड़े कई धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए हैं. जांच में पता चला है कि कुछ पुरुष भी इस योजना का लाभ उठा रहे थे. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Whatsapp

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top