जमशेदपुर में दिनदहाड़े लूट: कारोबारी के आंख में मिर्च पाउडर डाल कर लूट लिए 30 लाख, हवाई फायरिंग भी की

2 Min Read
Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में लगातार दूसरे दिन अपराधियों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने दिनदहाड़े बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास व्यवसायी साकेत कुमार अग्रवाल से 30 लाख रुपये लूट लिए. पैसे जमा करने के लिए स्कूटर से बैंक जा रहे व्यवसायी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर 30 लाख रुपये लूट लिए गए. पीछा करने पर इनोवा सवार अपराधियों ने फायरिंग भी की. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

घटना को लेकर बताया जा रहा कि व्यवसायी साकेत कुमार अग्रवाल अपने घर से स्कूटर पर 30 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास साकेत कुमार को रोक लिया. उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. फिर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. भागते समय अपराधियों ने फायरिंग भी की.

घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान करने में जुटी है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. घटना के बारे में साकेत कुमार अग्रवाल ने बताया कि हर दिन की तरह आज भी वह पैसों से भरा बैग लेकर घर से निकले थे.

वह बैंक में पैसे जमा कराने जा रहे थे. बैग में 30 लाख रुपये थे. बिष्टुपुर गुरुद्वारा के पास एक बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो ने मेरा रास्ता रोक लिया और जैसे ही अपराधी गाड़ी से उतरे, उन्होंने मुझ पर मिर्च पाउडर छिड़क दिया. फिर पैसों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. विरोध करने पर उन्होंने मुझ पर गोली भी चलाई.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *