नगर विकास व पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का सोशल मीडिया अकाउंट हैक, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

3 Min Read
Spread the love

Ranchi : गिरिडीह से झामुमो विधायक और झारखंड सरकार में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का सोशल मीडिया अकाउंट साइबर अपराधियों ने हैक कर लिया है. मंत्री ने इस संबंध में साइबर थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है. मंत्री ने लोगों को इस बारे में सचेत किया है.

मंत्री ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

सुदिव्य कुमार सोनू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि जोहार! मेरा आधिकारिक फेसबुक पेज असामाजिक तत्वों द्वारा हैक कर लिया गया है. साइबर थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है और झारखंड पुलिस के सहयोग से पेज को जल्द ही रिकवर करने का काम चल रहा है. आप सभी से अनुरोध है कि यदि उस पेज पर कोई भ्रामक पोस्ट या संदेश दिखाई दे तो कृपया उस पर ध्यान न दें. धन्यवाद.

आपको बता दें कि कुछ महीने पहले (मार्च 2025) भी मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का फेसबुक पेज हैक हुआ था. उस समय भी काफी प्रयासों के बाद पेज को हटा दिया गया था. अब पेज के फिर से हैक होने से चिंता बढ़ गई है. फिलहाल, हैकर ने पेज पर कब्ज़ा कर लिया है और उसका नाम भी बदल दिया है, जिससे पहचान में भी दिक्कत आ रही है.

मंत्री के फेसबुक पेज के 31 हज़ार फ़ॉलोअर्स हैं

मंत्री के फेसबुक पेज के 31 हज़ार फ़ॉलोअर्स हैं और यह सोशल मीडिया पर उनके मुख्य संचार माध्यमों में से एक है. जैसे ही मंत्री सुधिव्य कुमार सोनू और उनकी टीम को इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत फेसबुक पेज को रिकवर करने की कोशिश शुरू कर दी. लेकिन, उन्हें एडमिन एक्सेस नहीं मिल पाया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *