IPL 2024: 12 साल बाद मुंबई इंडियन्स को मुंबई में हरा, प्लेऑफ की रेस से किया बाहर…

2 Min Read
KKR Vs MI
Spread the love

IPL 2024 : KKR vs MI- शुक्रवार 03 मई को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए 51 वें मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई इंडियन्स को 24 रन से हरा दिया है. कोलकाता नाईट राइडर्स ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 12 साल बाद मुंबई इंडियन्स के खिलाफ जीत हासिल की है.

टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस ने गेंदबाजी का निर्णय लिया. कोलकाता नाईट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन का स्कोर खड़ा किया. कोलकाता की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही और पहले ओवर की चौथी गेंद पर साल्ट का पहला विकेट गिर गया. कोलकाता नाईट राइडर्स की ओर से वेंकटेश अय्यर ने सबसे अधिक 70 रन बनाए, मनीष पांडे ने तीन के खाते में 42 रन जोड़े. मुंबई इंडियंस की ओर से एन थुशारा और बुमराग से 3- 3 विकेट लिए. हार्दिक पांड्या ने 2 विकेट और चावला ने 1 विकेट लिए.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी कुछ कमाल नहीं कर पाए. मुंबई इंडियंस की ओर से सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंद पर 56 रन जड़े. मुंबई इंडियंस के 6 खिलाड़ी दहाई का अंक भी नहीं छू सके.
कोलकाता नाइट राइटर्स की ओर से मिचेल स्टार्क ने 04 विकेट लिए, साथ ही वरुण चक्रवर्ती, सुनील नारायण और आंद्रे रसल ने 2-2 विकेट लिए.

मुंबई इंडियंस 11 मैच में आठवीं हार रही. मुंबई का अब प्लेऑफ से बाहर जाना लगभग तय माना जा रहा है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *