Deoghar में स्कूल बस ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, एक की मौत, नाबालिग के बस चलाने की सूचना

Spread the love

Deoghar : देवघर में मंगलवार की सुबह एक हादसा हो गया. जहां टाउन ब्रिज के पास एक स्कूल बस ने कई वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि एक छात्र गंभीर रुप से घायल है.

इस घटना को लेकर जो जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि बस एक नाबालिग लड़का चला रहा था. जिसके पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही आधार कार्ड.

इस हादसे के बाद लोगों में काफ़ी गुस्सा है. कई प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि बस चालक बहुत कम उम्र का था और शायद प्रशिक्षित भी नहीं था. इससे प्रशासन और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही सवालों के घेरे में है. लोगों ने मांग की है कि स्कूल बसों की फिटनेस, चालक की योग्यता और गति पर नज़र रखने के लिए कड़े नियम लागू किए जाएँ.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज़ रफ़्तार बस ने पहले स्कूटी को टक्कर मारी. इसके बाद एक टोटो और फिर एक कार को टक्कर मारी. गनीमत रही कि कार से टकराने के बाद बस रुक गई, जिससे बस में सवार स्कूली बच्चे बाल-बाल बच गए.

नाबालिग की लापरवाही और तेज़ रफ़्तार के कारण यह बड़ा हादसा हुआ. इस घटना ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा और उनके चालकों की क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. हैरानी की बात यह है कि आखिर स्कूल प्रशासन ने एक नाबालिग को बस चलाने की अनुमति कैसे दी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top