बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा ऐलान-125 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी

3 Min Read
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले CM नीतीश का बड़ा ऐलान-125 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी
Spread the love

Patna: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान किया है. राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. बिजली उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट तक कोई बिल नहीं देना होगा. CM नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा सोशल मीडिया पर की है. इस योजना का लाभ 1 अगस्त से जारी होने वाले बिजली बिलों से, यानी जुलाई महीने की बिजली खपत से मिलना शुरू हो जाएगा. इससे बिहार के 1 करोड़ 67 लाख से ज़्यादा परिवारों को इस योजना का लाभ मिलने वाला है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा – ‘हम शुरू से ही सभी को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराते आ रहे हैं. अब हमने निर्णय लिया है कि 1 अगस्त 2025 से, यानी जुलाई महीने के बिल से, राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली के लिए कोई पैसा नहीं देना होगा. इससे राज्य के कुल 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को लाभ होगा. हमने यह भी निर्णय लिया है कि अगले तीन वर्षों में इन सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर, उनके घरों की छतों पर या नज़दीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा.

नीतीश कुमार ने आगे लिखा – ‘कुटीर ज्योति योजना के अंतर्गत, अत्यंत गरीब परिवारों के लिए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी और शेष परिवारों के लिए भी सरकार उचित सहायता प्रदान करेगी.’ इससे घरेलू उपभोक्ताओं को अब 125 यूनिट तक बिजली पर कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा और एक अनुमान के अनुसार अगले तीन वर्षों में राज्य में 10 हजार मेगावाट तक सौर ऊर्जा उपलब्ध हो सकेगी.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *