गृह मंत्री अमित शाह का ‘फेक वीडियो’ मामला : ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से X अकाउंट चलाने वाला अरुण रेड्डी अरेस्ट

2 Min Read
'स्पिरिट ऑफ कांग्रेस' नाम से X अकाउंट चलाने वाला अरुण रेड्डी अरेस्ट
Spread the love

New Delhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के एडिटेड वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पहली गिरफ्तारी की है. दिल्ली पुलिस ने अमित शाह एडिटेड वीडियो मामले में अरुण रेड्डी नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि अरुण रेड्डी स्पिरिट ऑफ कांग्रेस नाम से ट्विटर अकाउंट चला रहे थे.

अरुण रेड्डी पर सबूत मिटाने का भी आरोप

जानकारी के मुताबिक अरुण रेड्डी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सोशल मीडिया नेशनल कोऑर्डिनेटर हैं. बताया जा रहा है कि रेड्डी पर अपने मोबाइल से सबूत मिटाने का भी आरोप है. ऐसे में उनके मोबाइल फोन को भी फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है.

अरुण रेड्डी को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया है और उन्हें कल यानी शनिवार को ही कोर्ट में जज के सामने पेश किया जाएगा. अमित शाह के एडिटेड वीडियो में अरुण रेड्डी की भूमिका का खुलासा दिल्ली पुलिस कोर्ट में ही करेगी. इसके साथ ही दिल्ली पुलिस अरुण रेड्डी की हिरासत की भी मांग करेगी.

कांग्रेस नेता ने की रिहाई की मांग

कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने शुक्रवार को कहा कि 24 घंटे से अधिक समय हो गया है जब दिल्ली पुलिस ने बिना किसी जानकारी या एफआईआर का खुलासा किए अरुण रेड्डी को हिरासत में लिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “हम अरुण रेड्डी की तत्काल रिहाई की मांग करते हैं. सरकार द्वारा सत्ता का दुरुपयोग निंदनीय है.”

हैदराबाद पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने इस मामले में तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के पांच सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है. इन सभी को एक स्थानीय अदालत ने 10 हजार रुपये के जुर्माने के साथ जमानत दे दी और अगले आदेश तक जांच अधिकारी के सामने पेश होना होगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *