साहिबगंज में बड़ा रेल हादसा, कई बोगियां पटरी से उतरी, देखें लाइव वीडियो

Spread the love

Sshibganj: झारखंड के साहिबगंज में गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया. इसमें पत्थरों से लदी एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई. हादसे में जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है. घटना बरहरवा रेलवे लोडिंग प्वाइंट पर हुई. रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं. जानकारी के अनुसार, मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे लोडिंग प्वाइंट पर गुरुवार सुबह पत्थरों से लदी एक मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई. इस हादसे में मालगाड़ी के करीब 18 डिब्बे पटरी से उतरकर नीचे गिर गए. हालांकि, घटना के बाद किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

उधर, घटना की सूचना मिलते ही बरहरवा रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ, स्टेशन प्रबंधक और मालदा डीआरएम कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच के लिए मौके पर पहुंच रहे हैं. अनुमान है कि इस घटना में रेलवे को लाखों का नुकसान हुआ है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top