पटना में आगलगी के बाद आधा दर्जन सिलिंडर ब्लास्ट, कई झोपड़ियाँ जलीं…

Spread the love

पटना में एक बार फिर भीषण आग लगने की घटना घटी है. पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के पास घटी आगलागी की घटना. करीब आधा किलोमीटर के दायरे में फैली है आग. बांस घाट स्थित काली मंदिर से पुलिस लाइन के पास तक भीषण आगलगी की घटना हुई है. सूत्रों की मानें तो तकरीबन आधा किलोमीटर के दायरे के इस आग के कारण दर्जनों झोपड़ियाँ जलकर खाक हो गयी है. फायर ब्रिगेड की लगभग आधा दर्जन से अधिक गाड़ियाँ आग भुझाने में लगी है. आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग एवं स्थानीय लोगों द्वारा जद्दोजहद की जा रही है.

खबर मिलने से झोपड़ियाँ जल रही थीं और दमकल विभाग आग बुझाने में लगा था. आग की चपेट में आने से अब तक आधा दर्जन से अधिक सिलिंडर फट चुके हैं. जान माल के नुकसान का आंकलन अब तक नहीं हो सका है. आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता है.  

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top