कानूनी पचड़े में फंसी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, कोर्ट ने भेजा समन, जानें पूरा मामला

2 Min Read
Spread the love

Inlive247 Desk: भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह और उनके पिता विपिन सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. समस्तीपुर में एक कार्यक्रम को बीच में छोड़कर चले जाने और आयोजक को 5 लाख 51 हजार रुपये का भुगतान नहीं लौटाने के मामले में बेगूसराय कोर्ट ने दोनों के खिलाफ नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात), 427 (संपत्ति को नुकसान पहुंचाना) और 34 (सामान्य इरादा) के तहत संज्ञान लिया है और अक्षरा और विपिन सिंह को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है.

जानिए क्या है मामला?

मामला 24 अक्टूबर 2023 का है, जब समस्तीपुर में आयोजक शिबेश मिश्रा ने अक्षरा सिंह को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में गाने के लिए 5 लाख 51 हजार रुपये का भुगतान किया था. समझौते के अनुसार अक्षरा को दो घंटे तक परफॉर्म करना था. शिबेश मिश्रा के मुताबिक अक्षरा रात 10 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम में देर रात 12:30 बजे पहुंचीं. कार्यक्रम शुरू होने के आधे घंटे बाद दर्शकों में से कुछ लोगों ने कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी की, जिससे नाराज होकर अक्षरा ने माइक फेंक दिया और मंच से चली गईं. आयोजक का दावा है कि उन्होंने अक्षरा को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुकीं. पैसे नहीं लौटाने का केस शिबेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि अक्षरा ने न सिर्फ कार्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया, बल्कि माइक तोड़कर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. इसके बाद उन्होंने अक्षरा और उनके पिता विपिन सिंह से भुगतान की गई राशि वापस मांगी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. इसके चलते शिबेश ने बेगूसराय कोर्ट में अक्षरा और विपिन के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने दोनों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *