IPL 2024 : सन रायजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के विजय रथ को रोका, बनाया टॉप 4 में जगह…

2 Min Read
सन रायजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के विजय रथ को रोका
Spread the love

SRH Vs RR : आईपीएल 2024 के 50वें मुकाबले में सन रायजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 1 रन से हराया. आखिरी गेंद तक सस्पेंस बनी रही.

हैदराबाद ने बनाए 201 रन

सन रायजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से नीतीश रेड्डी ने सबसे अधिक 76 रन बनाए. नीतीश रेड्डी ने 42 गेंदों पर 8 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 76 रन बनाए. हैदराबाद की ओर से हेड ने भी अर्धशतक जड़ा, कलासेन ने 19 गेंदों पर धुंआधार 42 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से अवेश खान ने 2 विकेट और संदीप शर्मा ने 1 विकेट लिया.

आखिरी गेंद तक चला रोमांचक मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले ओवर की दूसरी गेंद पर जॉस बटलर और पांचवीं गेंद पर संजू सैमसन को पवेलियन वापस लौटना पड़ा. दोनों बल्लेबाज बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. यशस्वी जायसवाल और रियान पराग के बीच तीसरे विकेट के लिए 78 गेंदों पर 134 गेंद की साझेदारी हुई. रियान पराग ने सबसे अधिक 49 गेंदों पर 77 रन बनाए. टीम की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों पर 67 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए और कमिंस और नटराजन ने 2- 2 विकेट लिए.
आखिरी गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को 2 रन की जरूरत थी लेकिन विकेट गिरने के कारण रन नहीं बन पाए और राजस्थान रॉयल्स की 1 रन से हार हुई.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *