सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ का विलेन निकला ड्रग्स माफिया, 11.58 करोड़ की ड्रग्स के साथ हुआ गिरफ्तार

1 Min Read
Spread the love

Inlive247 Desk : अभिनेता सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ का विलेन असली विलेन निकला. मुंबई पुलिस ने उसे 11 करोड़ रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है. सिकंदर में विलेन का किरदार निभाने वाले नाइजीरियाई नागरिक विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को वसई की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने 11 करोड़ रुपये से ज्यादा की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है.

विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को डाइक रेमंड के नाम से भी जाना जाता है. सिकंदर के अलावा वह तमिल फिल्म गुड बैड अग्ली और अनुपमा और सीआईडी जैसे टेलीविजन शो में विलेन का किरदार निभा चुके हैं. विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला वसई ईस्ट के एवरशाइन सिटी में महेश अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर स्थित फ्लैट में कथित तौर पर ड्रग्स जमा कर रहा था. क्राइम ब्रांच की टीम पिछले एक महीने से ओनुवाला पर नजर रख रही थी.

आखिरकार, विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला सोमवार को पकड़ा गया. क्राइम ब्रांच ने विक्टर के पास से करीब 22.865 किलोग्राम एमडी ड्रग्स और 48 ग्राम कोकीन जब्त की है. जब्त ड्रग्स की कुल कीमत करीब 11.58 करोड़ रुपये बताई जा रही है. विक्टर ओडिचिन्मा ओनुवाला को पुलिस पहले भी ड्रग्स बेचने के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *