अनुज कनौजिया की एके-47 की तलाश में यूपी STF और झारखंड ATS ने की छापेमारी

Spread the love

Ranchi : सरायकेला में यूपी एसटीएफ और झारखंड एटीएस की टीम ने एक साथ छापेमारी की. यह छापेमारी सरफुद्दीन नामक व्यक्ति के ठिकाने पर की गई. एटीएस और एसटीएफ की टीम मुठभेड़ में मारे गए अनुज कनौजिया की एके-47 की तलाश में छापेमारी कर रही है. हालांकि छापेमारी के दौरान टीम को कुछ नहीं मिला. सरफुद्दीन भी फरार है.

यहां यह याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही शूटर अनुज कनौजिया को यूपी एसटीएफ और एटीएस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में मार गिराया था. इसके बाद उसके ठिकाने शशि शेखर उर्फ चिंटू सिंह और राहुल सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में राहुल सिंह ने खुलासा किया था कि सरफुद्दीन के पास अनुज कनौजिया की एके-47 है. उसने टीम को यह भी बताया कि अनुज कनौजिया के पास ऑटोमेटिक पिस्टल समेत कई हाईटेक हथियार हैं. इन दोनों से मिले इनपुट पर एटीएस और एसटीएफ की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top