साहिबगंज में रेल हादसा, दो लोको पायलट की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

Spread the love

Sahibganj: साहिबगंज के ललमटिया-फरक्का एमजीआर रेलखंड पर दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गई हैं. इस हादसे में दो लोको पायलट की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए हैं. बरहेट थाना क्षेत्र स्थित एनटीपीसी के लिए कोयला सप्लाई करने वाली दो मालगाड़ियों में मंगलवार की सुबह भीषण टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मालगाड़ी में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलने के बाद दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया और आग बुझाई गई. इस हादसे में दो लोको पायलट की मौत हो गई है और चार लोग घायल हो गए हैं.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top