अब भाजपा नेता अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली जान से मारने की धमकी, कांके थाने में FIR दर्ज

2 Min Read
अब भाजपा नेता अनिल टाइगर के दोस्त को भी मिली जान से मारने की धमकी, कांके थाने में FIR दर्ज
Spread the love

Ranchi: भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद अब उनके मित्र राजकुमार महतो को भी जान से मारने की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद राजकुमार महतो ने कांके थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बता दें कि राजकुमार महतो महावीर मंडल सुकुरहुटू के अध्यक्ष हैं.

जानिए राजकुमार महतो ने थाने में क्या दिया है आवेदन

पुलिस को दिये आवेदन में राजकुमार महतो ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा गया कि वे जमीन कारोबारी हैं और उनकी हत्या कर दी गयी. अब बारी राजकुमार महतो की है. पुलिस ने दर्ज शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मैसेज पोस्ट करने वाले के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है. उधर, 26 मार्च को कांके चौक पर भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या के बाद एक शूटर रोहित वर्मा को भागते समय पकड़ लिया गया. पुलिस दूसरे शूटर अमन सिंह की तलाश कर रही है. रांची पुलिस की एक टीम बिहार गयी है और अमन की तलाश में छापेमारी कर रही है. अमन के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन उसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. अमन सिंह के पकड़े जाने के बाद इस हत्या के पीछे के कारणों का खुलासा हो सकेगा.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *