ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर रद्द हुई अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां, आदेश जारी

Spread the love

Ranchi: रांची जिले में ईद, सरहुल और रामनवमी त्योहार के दौरान शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों को इस अवधि में ड्यूटी पर रहना होगा. यदि किसी विशेष परिस्थिति में छुट्टी की आवश्यकता होती है, तो उपायुक्त की अनुमति से ही स्वीकृत की जाएगी. उल्लेखनीय है कि रांची जिले में ईद, सरहुल और रामनवमी बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है. इन त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए गए हैं. उपायुक्त ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में जिला प्रशासन का सहयोग करें.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top