नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का राज्य सरकार पर हमला, JSSC-CGL परीक्षा की जांच सीबीआई को सौंपे हेमंत सरकार

1 Min Read
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का राज्य सरकार पर हमला, JSSC-CGL परीक्षा की जांच सीबीआई को सौंपे हेमंत सरकार
Spread the love

Ranchi : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मांग की है कि सीजीएल जेएसएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार की जांच अविलंब सीबीआई को सौंपी जाए. उन्होंने कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि झारखंड सीआईडी ने जेएसएससी सीजीएल मामले में गोड्डा और गिरिडीह जिले से करीब आठ कांस्टेबलों को गिरफ्तार किया है. अगर यह सच है तो यह साफ है कि जेएसएससी सीजीएल में घोटाला हुआ है. साथ ही यह भी साफ है कि इस बड़े फर्जीवाड़े में सरकार से जुड़े प्रभावशाली लोग शामिल हो सकते हैं. ऐसा लगता है कि बड़ी मछलियों को बचाने के लिए छोटी मछलियों की बलि दी जा रही है. सरकार को अविलंब सीजीएल परीक्षा को रद्द कर इसकी उच्चस्तरीय जांच सीबीआई से करानी चाहिए और इस घोटाले में शामिल सफेदपोश लोगों को हिरासत में लेना चाहिए.

TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *