Accident In Ranchi: टाटा-रांची रोड़ पर स्कार्पियों और ट्रक की भीषण टक्कर, एक की मौत, टाटा-रांची रोड़ पर स्कार्पियों और ट्रक की टक्कर

Spread the love

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम इलाके में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. जमशेदपुर-रांची मार्ग पर रईसा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि कार में बैठे चार लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं. हादसे में घायल हुए चार लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

घटना को लेकर बताया जा रहा कि मंगलवार सुबह करीब पांच बजे रांची से जमशेदपुर जा रही स्कॉर्पियो ने ट्रक को टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक स्टेयरिंग में फंस गया और उसकी मौत हो गई. आगे की सीट पर बैठा व्यक्ति भी बुरी तरह घायल हो गया. पीछे की सीट पर बैठे लोग बाल-बाल बच गए. इस हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

घटना की जानकारी होते ही मौके पर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें असपातल इलाज के लिए भेजा.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top