हेलिकॉप्टर मामले मे  तीसरी बार चुनाव आयोग पहुंची बीजेपी, जांच रिपोर्ट की मांग

Spread the love

Ranchi : हेलिकॉप्टर पार्किंग मामले में भाजपा  का एक प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग पहुंचा. भाजपा  का प्रतिनिधिमंडल सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में झामुमो द्वारा  खेलगाव में हेलिकॉप्टर को पार्किंग को लेकर जांच रिपोर्ट मांग की.

सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि झामुमो ने जिस तरह खेलगाव को हेलिकॉप्टर को पार्किंग बनाया है उसको लेकर 26 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी, उसके बाद फिर 30 अप्रैल  को शिकायत दर्ज कराई  उसके बाद भी चुनाव आयोग से जब कोई रिपोर्ट या करवाई नहीं की गयी तो भाजपा फिर तीसरी बार चुनाव आयोग पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई.

ज्ञापन सौंपने पर मुख्य चुनाव पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि मामले की जांच करके दिल्ली मुख्य चुनाव आयोग को दिशा-निर्देश के लिए भेजी गयी है. यह भारत वर्ष मे पहला मामला है और इस बारे मे चुनाव पुस्तिका मे स्पष्ट प्रावधान भी नहीं है इस कारण रिपोर्ट दिल्ली भेजा गया है. प्रतिनिधिमंडल में सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक राहुल अवस्थी भी मौजूद रहे.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top