साहिबगंज में रहस्यमयी बीमारी से पांच पहाड़िया बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही कैंप

Spread the love

Sahibganj: साहिबगंज जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. जहां मांडर प्रखंड के नगर भिठा गांव में 10 दिनों में पांच पहाड़िया बच्चों की मौत हो गई है. बच्चों की मौत से पूरा गांव दहशत में है. रविवार को सोमरा पहाड़िया की दो वर्षीय पुत्री सजनी पहाड़िन की मौत हो गई. जिले के डीसी ने गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी है. डॉक्टरों की टीम ने कैंप लगाकर बच्चों के ब्लड सैंपल लिए हैं, जिन्हें दुमका भेजा गया है.

स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही

मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अब तक पांच बच्चों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि ये मौतें ब्रेन मलेरिया से हुई हैं. आज भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गांव का दौरा करेंगे. ये हैं बीमारी के लक्षण ग्रामीणों के अनुसार, प्रभावित बच्चों की आंखें सबसे पहले पीली पड़ने लगती हैं. फिर उन्हें सर्दी, खांसी, तेज बुखार और सिर दर्द की शिकायत होती है. इनमें से कुछ बच्चों की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उन्हें बचाया नहीं जा सका.

इन बच्चों की मौत हो गई

एतवारी पहाड़िन (2 वर्ष) पिता-बीजू पहाड़िया
बेपर पहाड़िन (6 वर्ष) पिता-गोली पहाड़िया
जीता पहाड़िन (2 वर्ष) पिता-चंदू पहाड़िया
विकास पहाड़िन (6 वर्ष) पिता-आसना पहाड़िया
सजनी पहाड़िन (2 वर्ष) पिता-सोमरा पहाड़िया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top