झारखंड कांस्टेबल भर्ती के लिए अब दौड़ने होंगे सिर्फ 1600 मीटर, जानिए महिलाओं के लिए क्या किए गए बदलाव

Spread the love

Ranchi : झारखंड में सिपाही भर्ती नियुक्ति के नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं. इसमें सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब झारखंड सिपाही भर्ती में अभ्यर्थियों को 10 किलोमीटर दौड़ना नहीं पड़ेगा. ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि पिछले साल दौड़ते समय कई अभ्यर्थियों की जान चली गई थी. इसके बाद इस साल के लिए भर्ती के नियमों में संशोधन किया गया है. आपको बता दें कि झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस नियम बदलाव को मंजूरी दी गई. नए नियमों के मुताबिक पुरुष अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी. वहीं महिला अभ्यर्थियों को 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी.

जानिए सिपाही भर्ती में पहले क्या थे नियम

आपको बता दें कि पिछले साल झारखंड सिपाही भर्ती में दौड़ के दौरान कई अभ्यर्थियों की जान चली गई थी. मिली जानकारी के मुताबिक इस दौड़ में करीब 12 अभ्यर्थियों की मौत हो गई थी. इसके बाद झारखंड और पूरे देश में हंगामा मच गया था. उस दौरान विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी मौत के कारणों को लेकर काफी चिंतित थे. लेकिन इस बदलाव के बाद अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलने वाली है. इस भर्ती में क्वालिफाई करने के लिए पुरुषों को 1 घंटे में 10 किलोमीटर दौड़ना था. वहीं महिला उम्मीदवारों की बात करें तो उन्हें 40 मिनट में 5 किलोमीटर दौड़ना था. इस भर्ती में वर्ष 2024 में कुल 583 पदों के लिए रिक्तियां जारी की गई थीं.

जानिए और कौन से बदलावों को मंजूरी दी गई?

झारखंड कांस्टेबल भर्ती के अलावा झारखंड कैबिनेट ने मेडिकल कॉलेजों से पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए तीन साल की अनिवार्य सेवा की बाध्यता से जुड़े प्रावधानों में बदलाव किया है. इसके अलावा सेविका सहायिका चयन नियमावली में भी संशोधन किया गया है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top