गढ़वा के पटाखा दुकान में लगी आग, 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत, CM ने दिए जांच के आदेश

1 Min Read
Spread the love

inlive247 desk: गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के गोदरमाना बाजार में एक पटाखा दुकान में आग लग गई. इस घटना में चार बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई है. घटना की जानकारी रंका पुलिस और अग्निशमन दल को दी गई. इधर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया.

इस घटना पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शोक व्यक्त किया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले की जांच के लिए निर्देश भी दिए हैं.

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के गोदरमाना में एक पटाखा दुकान में आग लगने से पांच लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है. मृतकों में तीन बच्चे और दो वयस्क हैं. ईश्वर मृतकों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को इस दुख के पहाड़ को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *