प्रेमिका से मिलने आये नक्सली की गोली मारकर हत्या, 13 लाख रुपये का इनामी था झारखंड-बिहार का मोस्ट वांटेड नक्सली विवेक यादव

Spread the love

Ranchi: झारखंड-बिहार के मोस्ट वांटेड नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी है. बताते चलें कि विवेक यादव पर 13 लाख रुपये का इनाम भी था. विवेक यादव की हत्या बिहार के गया जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के मझौली के टेकरा खुर्द गांव के पास जंगल में उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के पीछे नक्सलियों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है.

जंगल में पड़ा मिला शव

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को लकड़हारों और चरवाहों ने पहाड़ी इलाके में एक युवक का शव पड़ा देखा. उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया और उसकी पहचान में जुट गई. मंगलवार की देर शाम मृतक की पहचान नक्सली नेता विवेक यादव के रूप में हुई.

प्रेमिका से मिलने आया था

बताया जा रहा है कि विवेक यादव अपनी प्रेमिका से मिलने आया था. इसी दौरान उसके साथियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. हत्या क्यों की गई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. लेकिन आशंका जताई जा रही है कि पुलिस के पकड़े जाने के डर से विवेक के साथियों ने ही उसकी हत्या कर दी.

झारखंड में कई नक्सली घटनाओं में था शामिल

बता दें कि झारखंड पुलिस ने विवेक पर दस लाख का इनाम रखा था. जबकि बिहार पुलिस ने उस पर तीन लाख का इनाम घोषित किया था.

विवेक बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी और मध्य बिहार जोनल कमेटी के शीर्ष नक्सली नेताओं में शामिल था और कई वर्षों से सक्रिय था. झारखंड में कई नक्सली घटनाओं में विवेक शामिल था. बता दें कि नक्सली नेता संदीप की मौत के बाद विवेक यादव ने माओवादी संगठन की कमान संभाली थी.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top